{"_id":"65d3b97db486e69699014615","slug":"demand-to-make-service-manual-for-promotion-of-sanitation-workersdemand-to-make-service-manual-for-promotion-of-sanitation-workers-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109660-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए सेवा नियमावली बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए सेवा नियमावली बनाने की मांग
विज्ञापन
ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था को बंद करने, पदोन्नति सेवा नियमावली बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। अपर मुख्य सचिव पंचायत राज विभाग को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि गांवों की सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारी के हितों की अनदेखी की जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान की सफाई कर्मी अहम कड़ी हैं। उनकी न तो पदोन्नति की जा रही है और न ही अन्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
इससे कर्मचारी खुद को उपेक्षित और कुंठित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को बंद करने, पदोन्नति सेवा नियमावली बनाने, मृतक आश्रित कोटे के तहत योग्यतानुसार नियुक्ति देने, पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला मंत्री मानिकचंद, उमेश कुमार ,राकेश चौधरी, देवानंद पाठक, बृजेश श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, सुनील यादव, धर्मेंद्र विजय यादव, चंद्रबली सिंह, रामबाबू सोनी, रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार प्रजापति, गोपाल जी, महेंद्र खरवार, नगीना यादव, सुषमा, रीता, उषा आदि शामिल रहे।