फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for withdrawal of electricity adjustment bill

इलेक्ट्रिसिटी अमेडमेंट बिल वापस लेने की मांग

Tue, 16 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for withdrawal of electricity adjustment bill
ओबरा। ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराते हुए केंद्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग की है। फेडरेशन ने केंद्रीय विद्युत मंत्री आरके सिंह को भेजे गए पत्र में मांग की है कि केंद्रीय विद्युत मंत्रालय बिल वापस नहीं लेता है तो इसे सीधे संसद में रखने की बजाए व्यापक विचार - विमर्श के लिए पहले संसद की बिजली मामलों की स्टैंडिग कमेटी में भेजा जाए। स्टैंडिग कमेटी के सामने सभी स्टेक होल्डर्स खास तौर से उपभोक्ताओं और बिजली कर्मियों को अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग भी की है। फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने बताया कि संगठन की तरफ से पांच जून तक भेजे जाने वाले अपनी टिप्पणी में कहा गया है कि अमेंडमेंट बिल के जरिए देश के बिजली कानूनों में भारी बदलाव किया जा रहा है। फेडरेशन की तरफ से यह आरोप भी लगाया गया है कि केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रांतों में बिजली वितरण के बाबत निजीकरण के लिए आदेश जारी कर दिया है, जिसका बिल में कोई उल्लेख भी नहीं है। इससे यह प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार बिजली के निजीकरण के लिए जल्दी में है। फेडरेशन के चेयरमैन ने बताया कि देश के नौ प्रांतों ने बिल के कई प्रावधानों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार को अपनी टिप्पणी भेज दी है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बिल में कहा गया है कि केंद्र सरकार एक नए प्राधिकरण का गठन करेगी। जिसके पास यह अधिकार होगा कि राज्यों की बिजली वितरण कंपनियां यदि निजी क्षेत्र के बिजली उत्पादन घरों के भुगतान के लिए अग्रिम लेटर ऑफ क्रेडिट नहीं खोलेंगी तो राज्य को मिलने वाली बिजली केंद्रीय लोड डिस्पैच स्टेशन रोक देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य राज्यों को निजी कंपनियों से महंगी बिजली खरीदने को मजबूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed