फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for widening of Windhamganj-Anpara road from Union Minister

Sonebhadra News: केंद्रीय मंत्री से की विंढमगंज-अनपरा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग

Sat, 22 Feb 2025 08:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for widening of Windhamganj-Anpara road from Union Minister
रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण सहित जिले की अन्य प्रमुख सड़कों की बदहाली दूर कराने के लिए सांसद छोटेलाल खरवार ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपा है। जिले की सड़कों पर आए दिन हो रहे हादसों का जिक्र करते हुए सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि रीवा से रांची तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 का निर्माण कार्य सोनभद्र जिले में अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि मप्र और झारखंड के हिस्से में सड़क के विस्तारीकरण का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में विंढमगंज से दुद्धी, हाथीनाला, रेणुकूट, पिपरी होते हुए अनपरा तक करीब 90 किमी लंबी इस सड़क का चौड़ीकरण न होने से आए दिन हादसे में लोगों की जान जा रही है। उन्होंने मुर्धवा मोड़ से म्योरपुर हवाई अड्डे होते हुए छत्तीसगढ़ तक जाने वाली करीब 70 किमी सड़क को भी ठीक कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मिर्जापुर-घोरावल-खलियारी-बिहार तक सड़क निर्माण कार्य की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। इसी तरह मुगलसराय-चंदौली-चकिया-नौगढ़-सोनभद्र-झारखंड तक चार लेन सड़क निर्माण भी रुका हुआ है।

रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर के अहरौरा से चंदौली के चकिया के बीच अमरा में पुल लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। सांसद ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed