फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Village head stops transformer installation; villagers protest.

Sonebhadra News: प्रधान ने ट्रांसफाॅर्मर लगाने से रोका, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Village head stops transformer installation; villagers protest.
बभनी। स्थानीय थानाक्षेत्र के झिल्ली महुआ गांव में चार महीने से खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर को बदलने पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों को कथित तौर पर प्रधान और एक अन्य व्यक्ति ने रोक दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की। ग्रामीण रामाशंकर ने बताया कि उनके मोहल्ले का ट्रांसफाॅर्मर करीब चार महीने पहले जल गया था। लगातार शिकायत के बाद बिजली निगम की टीम बुधवार को नया ट्रांसफाॅर्मर लेकर पहुंची। कर्मचारी सीसी रोड के पास ट्रांसफाॅर्मर लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान पूजा देवी और गया प्रसाद पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया और मोहल्ले में ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाने की बात कही। विरोध बढ़ने पर बिजली विभाग के जेई ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी मौके पर विवाद की स्थिति बनी रही। रामाशंकर ने मामले की शिकायत बभनी थाने में देकर ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चार महीने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शांति देवी, मीना देवी, पानमती, कुसुम देवी, रामाधार, राम ईश्वर, गजाधर, गेना प्रसाद और राजेंद्र समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की। बभनी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बिजली निगम जब ट्रांसफाॅर्मर लगाने पहुंचेगा तो पुलिस बल उपलब्ध कराकर ट्रांसफाॅर्मर लगवाया जाएगा। वहीं, एसडीओ शिवम गुप्ता ने भी जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की बात कही। उधर, ग्राम प्रधान पूजा देवी ने कहा कि जला हुआ ट्रांसफॉर्मर 25 केवी क्षमता का है, जिसे बदलकर लगाया जाना चाहिए, जबकि बिजली निगम के लोग ऐसा न कर हमारे दरवाजे पर लगा 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर हटाकर वहां लगा रहे थे। इसका विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed