फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   demand for old pension on the anniversary of Quit India Movement

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर होगी पुरानी पेंशन की मांग

Sat, 08 Aug 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
demand for old pension on the anniversary of Quit India Movement
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे अटेवा की ऑनलाइन बैठक शनिवार को हुई। इसमें भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर नौ अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संदेश भेजने का निर्णय लिया गया। अटेवा महिला प्रदेश प्रभारी रंजना सिंह ने कहा कि जिस तरह भारतीयों ने अंग्रेजों से लड़कर भारत को आजाद कराया, उसी तरह हम भी नई पेंशन योजना और निजीकरण के खिलाफ हैं। इसे भारत से बाहर निकाल फेकेंगे। उन्होंने नौ अगस्त को ट्वीटर के जरिए हैशटैग एनपीएस, निजीकरण भारत छोड़ो अभियान में सभी पेंशनविहीन साथियों से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने बताया कि नई पेंशन योजना निजीकरण का हीा एक अंग है औऱ यह न ही देश और न ही देशवासियों के हित में है। वर्तमान सरकार धीरे-धीरे सभी विभागों का निजीकरण करती जा रही है, जिससे कर्मचारियों को नित नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल तक हम सबको सोशल मीडिया का ही सहारा लेना होगा। मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने नई और पुरानी व्यवस्था के बड़े अंतर को बताया। आंदोलन को सफल बनाने की अपील किया। इस दौरान कमलेश यादव, सर्वेश तिवारी, सूर्य प्रकाश, रवि प्रकाश, राजेश सिंह, बिहारी लाल, उमा सिंह, मनोज कुमार, राजेश बैस, बीएन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed