{"_id":"687fe31d7b6af8843706725a","slug":"demand-for-green-bangles-increased-in-saavan-market-is-buzzing-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-131598-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सावन में हरी चूड़ियों की मांग बढ़ी, बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सावन में हरी चूड़ियों की मांग बढ़ी, बाजार गुलजार
विज्ञापन
सावन के महीने में बाजारों में हरियाली छा गई है। मंदिरों से लेकर बाजार तक शिवभक्ति की भीड़ है। शृंगार की दुकानों पर भी चहल-पहल है। महिलाएं हरी चूड़ियां, बिंदी, कंगन और लेडीज सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी कर रही हैं।
हर तरफ हरे रंग की चूड़ियों की खनक सुनाई दे रही है। विवाहित हो या अविवाहित, सभी महिलाएं पारंपरिक शृंगार के इस प्रतीक को अपनाकर सावन की परंपरा को संजोए हुए हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में हरी चूड़ियां धारण करना सौभाग्य, समृद्धि और शिव-पार्वती के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। दुकानदार मंगल केशरी ने बताया कि आम दिनों की तुलना में सावन में चूड़ियों और लहठी की बिक्री में 70 प्रतिशत तक वृद्धि हो जाती है।
विज्ञापन
बाजार में हरी चूड़ियां 50 से 200 रुपये प्रति दर्जन, बिंदी 5 से 100 रुपये, नाखून पॉलिश 50 से 200 रुपये, और हरे कंगन 50 से 300 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं।
दुकानदार जयश्री का कहना है कि सावन के शुरू होते ही तैयारियां पूरी कर ली जाती हैं। महिलाओं की पसंद को देखते हुए कांच और लाख की चूड़ियों के नए डिजाइन मंगवाए गए हैं, जो खासे लोकप्रिय हो रहे हैं।
इसके साथ ही महिलाएं शृंगार के अन्य सामानों के साथ फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट भी करवाने में रुचि ले रही हैं, जिससे बाजारों में रौनक बनी हुई है।