{"_id":"66e47342811c8ea8890bf840","slug":"delivery-takes-place-in-illegal-centers-through-ashas-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-117918-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आशाओं के जरिये अवैध केंद्र पर होता है प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आशाओं के जरिये अवैध केंद्र पर होता है प्रसव
विज्ञापन
अनपरा। एसीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को नगर में चल रहे प्रसव केंद्र की जांच की। इस दौरान अवैध रूप से केंद्र संचालन की बात सामने आई। इसमें कई आशाओं की मिलीभगत भी मिली है। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट सीएमओ को सौंपने की बात कही।
नगर क्षेत्र लंबे समय से निजी मकानों में अवैध प्रसव केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने की थी। इसकी जांच के लिए एसीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद टीम के पहुंचे। वार्ड नंबर 20 में एक केंद्र पर जांच के दौरान मौके से प्रसव का कोई सामान बरामद नहीं हुआ। महिला से पूछताछ में टीम को कुछ आशाओं के बारे में जानकारी मिली, जो गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने के लिए वहां लाती हैं। इसके एवज में उन्हें कमीशन भी दिया जाता है। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद ने बताया कि नगर क्षेत्र में कुछ जगहों पर अवैध रूप से असुरक्षित प्रसव कराने की सूचना मिली थी। उसी की जांच आज की गई है। इसमें कुछ आशाओं एवं अन्य लोगों का नाम भी सामने आ रहा है। उनसे भी पूछताछ के बाद रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।
--
अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का किया मॉकडि्रल
नगर के डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में लगे ऑक्सीजन प्लांट का शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान मेडिकल स्टाफ ने ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट को चालू कर उसके प्रेशर की जांच की गई।