{"_id":"6556495437a372527d04a0c8","slug":"delivering-benefits-to-the-person-the-goal-of-the-developed-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-5920-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा लक्ष्य: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा लक्ष्य: अनुप्रिया
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। विकसित भारत संकल्प यात्रा बृहस्पतिवार के चतरा ब्लॉक के करौदिया और नौडिहा गांव में पहुंची। यहां केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रों को उससे लाभान्वित कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी इसमें शामिल हुईं।
उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की स्वाधीनता को स्मरण कर आजादी के आंदोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार की संचालित योजनाओं से जोड़ा जाए। जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ, उनकी कहानी उनकी जुबानी सुनी जाय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प लिया है कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित जन समूहों को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान गाया। सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेश चौबे ने भारत विकसित संकल्प यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना, टेरा फिल्टर, आयुष्मान कार्ड, एलपीजी गैस कनेक्शन, निशुल्क खाद्य सामग्री, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एनआरएलएम समूह की महिलाओं चेक, मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण, साइकिल व वृद्धापेंशन प्रमाण-पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष जगदीश पटेल, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल, सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, सदर एसडीएम निखिल कुमार यादव, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।