फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deliver papers in the district board examination

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचा प्रश्न पत्र

Thu, 02 Mar 2017 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 02 Mar 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र आ चुके है। नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने 23 सेक्टर एवं तीन जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की हैै।

बतातें चलें कि वर्ष 2016-17 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें 16 परीक्षा केंद्र संवेदनशील है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर केे 51955 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 16 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेगी। हाईस्कूल मेें 31089 परीक्षार्थी है। इसमें 15175 बालक एवं 15914 बालिकाएं है। इंटरमीडिएट में 20866 परीक्षार्थी है, जिसमें 9109 बालक व 11757 बालिका है। अबकी बार मान्यता प्राप्त 66 विद्यालय, 11 राजकीय और 11 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राबर्ट्सगंज तहसील में हाईस्कूल के 15555 व इंटर के 10578 परीक्षार्थी 44 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। घोरावल में 14 केंद्रों पर हाईस्कूल के 5131 एवं इंटर के 3585 और दुद्धी तहसील में 30 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 10112 व इंटर के 6192 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभुराम चौहान ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटर के सभी विषयों का प्रश्रपत्र जिले में पहुंच गया है।  जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहिन कराने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई हैै। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रवेश पत्र आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed