फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deficiency found in Nutrition Rehabilitation Center, expressed displeasure

Sonebhadra News: पोषण पुनर्वास केंद्र में मिली खामी, जताई नाराजगी

Thu, 12 Jan 2023 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Deficiency found in Nutrition Rehabilitation Center, expressed displeasure
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य स्तरीय टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पोषण पुनर्वास केंद्र में खामियों पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एनएचएम के जीएम डॉ. लक्ष्मण के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लिया। सबसे पहले वे जिला अस्पताल के कार्यालय में पहुंचे। वहां सीएमएस डॉ. सीएपी सिन्हा से जरूरी जानकारी ली। इसके बाद टीम ने अस्पताल में बने पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण किया। वहां कुपोषित बच्चों की डाइट में खामियां मिली। केंद्र में तैनात कर्मी कई बच्चों की डाइट के बारे में उचित जानकारी नहीं दे सके। इस दौरान टीम ने बच्चों का वजन भी कराया। इसमें आंकड़ों में दर्ज स्थिति से वजन अलग मिला।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बच्चों को मिलने वाले आहार, दूध सहित अन्य के बारे में बच्चों के परिजनों से पूछताछ की। गड़बड़ी सुधारने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद टीम पास में ही स्थित एसएनसीयू पहुंची। वहां भर्ती बच्चों के बारे में चिकित्सक से जानकारी ली। जिला अस्पताल में फैमिली प्लानिंग का कांउसिलिंग रजिस्टर न मिलने पर नाराजगी जताते हुए जिला अस्पताल के साथ ही सभी ब्लॉकों में रजिस्टर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। देर शाम टीम ने सीएमओ कार्यालय में सीएचसी अधीक्षकों, विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। टीम में कंसल्टेंट फैमिली प्लानिंग मनीष सोनी, सत्य प्रकास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed