फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Defense Minister went to Varanasi by road, welcomed in Sonbhadra

Sonebhadra News: सड़क मार्ग से वाराणसी गए रक्षामंत्री, सोनभद्र में हुआ स्वागत

Sun, 22 Sep 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister went to Varanasi by road, welcomed in Sonbhadra
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार का काफिला शनिवार की शाम अचानक दुद्धी पहुंचा।झारखंड के गढ़वा जिले में आए दोनों मंत्रियों का हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण नहीं उड़ सका।
विज्ञापन

इसके बाद सड़क मार्ग से सोनभद्र होते हुए दोनों मंत्री वाराणसी गए। नगर के संकट मोचन मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए वह आगे रवाना हो गए।
विज्ञापन

सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले के नगर ऊटारी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक तकनीकी खराबी आने से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद वह दोनों नेता सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए। शाम करीब सात बजे उनका काफिला दुद्धी पहुंचा।
सड़क के दोनों तरफ खड़े कार्यकर्ता जाेरदार नारे लगाते रहे। संकट मोचन मंदिर के पास काफिला रोककर रक्षामंत्री वाहन से उतरे। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए वह रॉबर्ट्सगंज के लिए निकल गए।

गढ़वा जिले के विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि रक्षा मंत्री को रविवार को जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना है। इसके मद्देनजर वह सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना हुए। उधर, रात करीब सवा आठ बजे रक्षा मंत्री का काफिला रॉबर्ट्सगंज पहुंचा। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed