{"_id":"615f3b458ebc3e1dde76f14d","slug":"decreasing-coal-stock-increasing-beating-of-management-sonbhadra-news-vns616013783","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट रहा कोयले का स्टाक, बढ़ रही प्रबंधन की धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट रहा कोयले का स्टाक, बढ़ रही प्रबंधन की धड़कन
विज्ञापन
दिन-प्रतिदिन घटते कोयले के स्टॉक ने अनपरा परियोजना प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अनपरा ए व बी से उत्पादन कम करने के बाद भी स्टॉक में कमी का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार सुबह तक परियोजना में कोयले का स्टॉक एक लाख टन के स्तर पर आ गया।
भुगतान की समस्या को लेकर एनसीएल की ओर से अनपरा परियोजना को रेल रैक से कोयले की आपूर्ति बंद कर दी गई है। अभी स्थिति यह है कि परियोजना को प्रतिदिन की आवश्यकता के सापेक्ष एमजीआर के माध्यम से महज आधा कोयले की आपूर्ति की जा रही है। इससे कोयले के स्टॉक में भारी गिरावट को देखते हुए परियोजना प्रबंधन अनपरा ए व बी की इकाइयों को 280 मेगावाट कम लोड पर चला रहा है। इसके बाद भी स्टॉक मेंटेन नहीं हो पा रहा है। गेंद अब प्रदेश सरकार के पाले में होने के कारण परियोजना या निगम प्रबंधन चाहकर भी कुछ करने की स्थिति में नहीं है। उत्पादन में कमी के कारण अनपरा ए प्रतिदिन 3.72 व बी से 0.98 मिलियन यूनिट बिजली का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अनपरा के बिजली घरों में कोयले की स्थिति::
अनपरा ए 28000 टन
अनपरा बी 37000 टन
अनपरा सी लैंको 55000 टन
अनपरा डी 36000 टन