फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Decrease in temperature, cold with clouds and chances of increase

Sonebhadra News: तापमान में कमी, बादलों के साथ ठंड और बढ़ने के आसार

Mon, 27 Nov 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Decrease in temperature, cold with clouds and chances of increase
सोनभद्र। मौसम तेजी से करवट ले रहा है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के करीब आने से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। रविवार को दिन में हल्के बादल छाने से भी ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। कोहरे का असर भी बढ़ने की संभावना है। उधर, मौसम में बदलाव से बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ा है। सर्दी-खांसी, बुखार के मरीजों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

नवंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन अब तक लोग सुबह और रात में ही सर्दी महसूस कर रहे थे। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव आया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को यह 10.8 डिग्री तक पहुंच गया था। रविवार को 0.4 डिग्री की और गिरावट के साथ तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के चलते सुबह से लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। दोपहर में हल्के बादल भी छाए रहे। रविवार को वातावरण में 69 फीसदी तक नमी रही। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिन में तापमान के और लुढ़कने की संभावना है। उधर, तापमान में गिरावट के साथ वातावरण में कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। हाईवे पर नगर से बाहर बढ़ते ही कोहरे की चादर दिख रही है।
विज्ञापन

----
जनवरी में दो डिग्री तक पहुंचा था तापमान
आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल जनवरी में कड़ाके की ठंड का असर दिखा था। आठ जनवरी को तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया था। इससे पहले भी कई दिनों तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। माना जा रहा है कि जिस तरह से मौसम में अचानक बदलाव हो रहा है, उससे इस वर्ष भी तापमान उस स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि ऐसी सर्दी अभी दिसंबर अंत या जनवरी के प्रारंभ में ही हाेने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल
मौसम में अचानक बदलाव का असर सेहत पर तेजी से दिख रहा है। सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों व बुजुर्गों पर है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच काफी अंतर होने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे हाल में तनिक लापरवाही भी घातक हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। गर्म कपड़ों से उनका शरीर ढकें। सिर पर टोपी, जूता-मोजा पहनाएं। ठंडी चीजें न खाने के लिए न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed