{"_id":"60d860978ebc3e33583add01","slug":"death-of-young-man-who-came-to-his-maternal-grandmother-house-due-to-lightning-during-rain-in-sonebhadra-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार: सोनभद्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने से ननिहाल आए युवक की मौत, ममेरा भाई झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार: सोनभद्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने से ननिहाल आए युवक की मौत, ममेरा भाई झुलसा
Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला मौसम की मार से कराह रहा है। इन दिनों बिजली गिरने की घटनाएं और इससे होने वाली मौतें बढ़ गईं हैं। रविवार को भी बिजली गिरने की घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं उसका ममेरा भाई झुलस गया।
विज्ञापन
सोनभद्र में गिरी बिजली
- फोटो : फाइल
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के डूभा गांव में रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से ननिहाल आए युवक की मौत हो गई जबकि ममेरा भाई बुरी तरह झुलस गया। दोनों कुएं के पास नहा रहे थे। अचानक बिजली गिरने से चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्वी ले गई।
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया काचन गांव निवासी रामप्रसाद (18) पुत्र रमेश बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव स्थित अपने मामा हरि प्रसाद के घर घुमने आया था। रविवार की दोपहर बाद पर राम प्रसाद अपने ममेरे भाई बुद्धि नारायण (16) के साथ कुएं पर नहा रहा था। अचानक बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली दोनों पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
आनन-फानन दोनों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। बुद्धि नारायण का उपचार चल रहा है। उधर, बिजली से हुई मौत की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व एसआई देवेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन