{"_id":"6780078113ee7b418b083ff1","slug":"death-of-two-workers-including-a-minor-who-were-sleeping-by-burning-the-fireplace-in-the-room-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-122895-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुई सर्दी: कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे श्रमिक, दम घुटने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुई सर्दी: कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे श्रमिक, दम घुटने से दो की मौत
Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
सार
सोनभद्र जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दो श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई। वे ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे।
विज्ञापन
अंगीठी बनी काल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में ढाबे पर काम करने वाले नाबालिग सहित दो श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदवाली के एक ढाबा की ऊपरी मंजिल पर हुई। पुलिस दोनों श्रमिकों की मौत की वजह बंद कमरे के अंदर कोयले की अंगीठी से उत्पन्न होने वाले जहरीले गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड को बता रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सकेती निवासी मिथुन बैगा (18) और बबुंदर बैगा (16) बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली गांव स्थित एक ढाबा में श्रमिक थे। वह ढाबे के ऊपर कमरे में रहते थे। बुधवार की रात दोनों कोयले की अंगीठी (सिकड़ी) जलाकर दरवाजा बंद कर सो रहे थे।
बृहस्पतिवार सुबह ढाबा संचालक एवं स्टाफ पहुंचा और कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों मृत पाए गए। सिंगरौली के एसपी मनीष खत्री ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि कार्बन मोनो ऑक्साइड के चलते दोनों श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है। कार्रवाई की जा रही है।