फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of pregnant woman, allegation of dowry murder

गर्भवती महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman, allegation of dowry murder
कोतवाली क्षेत्र के बरया गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता महिला की मौत हो गई। महिला के पेट में सात महीने का गर्भ था। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न व हत्या करने का आरोप लगाया है। घोरावल सीएचसी पहुंची घोरावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरया गांव निवासी सपना गिरि (22) पत्नी शिवम गिरी उर्फ दीपक को बृहस्पतिवार को दोपहर एंबुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। सपना को देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध लगने पर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर मुन्ना प्रसाद द्वारा मामले की सूचना घोरावल कोतवाली में दी गई। सपना की मौत की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष से मां प्रियंका गिरि व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। विवाहिता की मौत की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह एवं उपनिरीक्षक समरजीत यादव घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर वहां मौजूद सपना गिरि की मां प्रियंका व परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और मृतका के शव को कब्जे में ले लिया गया। सीएचसी से पुलिस दीपक गिरि को पकड़कर कोतवाली ले गई। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतका की मां करमा थाना क्षेत्र के जुरवट निवासी प्रियंका पत्नी सुग्रीव गिरि ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी पुत्री सपना का विवाह एक वर्ष पूर्व जून 2020 में शिवम उर्फ दीपक गिरी के साथ धूमधाम से किया गया था। शादी के बाद से ही सपना के ससुराल पक्ष के लोग उसकी सास, पति द्वारा बराबर मोटरसाइकिल और नगदी की मांग की जा रही थी और न देने पर प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई थी। उन्होंने घोरावल कोतवाली में दहेज हत्या के लिए शिकायती पत्र दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed