फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of minor clerk in suspicious circumstances

Sonebhadra News: नाबालिग खलासी की संदिग्ध हाल में मौत

Fri, 21 Jun 2024 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Death of minor clerk in suspicious circumstances
पावर प्रोजेक्ट के राख बांध क्षेत्र में स्थित लोडिंग प्वाइंट के करीब शुक्रवार दोपहर को ट्रेलर के खलासी की मौत हो गई। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। आशंका है कि तेज धूप व गर्मी से मौत हुई है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना अंतर्गत भभुआर गांव निवासी संतोष यादव (17) पुत्र राम दुलार यादव राख भरने के लिए आए ट्रेलर के साथ बतौर खलासी आया था। शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब वह खड़िया स्थित राख बांध क्षेत्र में अचानक गिर गया। मौजूद लोगों ने उसे उठाकर एनटीपीसी के संजीवनी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नाबालिग बांध क्षेत्र में स्थित लोडिंग प्वाइंट पर किसके साथ आया था और वहां तक कैसे पहुंचा इन तथ्यों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को संजीवनी चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने सूचना के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed