फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of a young man who went to earn Surat, there was uproar when the dead body reached home

सूरत कमाने गए युवक की मौत, शव के घर पहुंचने पर मचा कोहराम

Tue, 30 Nov 2021 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who went to earn Surat, there was uproar when the dead body reached home
कुड़वा के टोला गोबरदहा निवासी युवक का शव मंगलवार को घर पहुंचने से कोहराम मच गया। कंपनी की एंबुलेंस से युवक का शव आया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला गोबरदहा निवासी जीवलाल चेरो (30) पुत्र राम परीखा एक माह पहले ही परिवार की जीविका चलाने के लिए सूरत कमाने गया था। वहां सूरत के एक कंपनी में मजदूरी कर रहा था। सात नवंबर को बहुमंजिला इमारत से अचानक वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव के ही चचेरे भाई को नकद 50 हजार रुपये व कंपनी की एंबुलेंस से शव को घर भेजवाया। शव मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे कुड़वा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सुजीत यादव ने बताया कि जीवलाल के तीन बच्चे व पत्नी है। परिवार में वह अकेले कमाने वाला था। परिवार के जीविकोपार्जन के लिए ही वह सूरत कमाने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed