फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Haryana CM Manohar Lal Khattar Fake Death Certificate Issued In Sonbhadra, Uproar From UP To Haryana

UP News: सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम से जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र, यूपी से हरियाणा तक खलबली

Fri, 10 Feb 2023 06:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Feb 2023 06:42 PM IST
सार

Manohar Lal Khattar Death Certificate: किसी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्था के आगे सोनभद्र के पन्नूगंज/शाहगंज पीएचसी का लिखा है। 

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar Fake Death Certificate Issued In Sonbhadra, Uproar From UP To Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरारती तत्वों की एक ऐसी कारस्तानी सामने आई है जिससे यूपी से हरियाणा तक खलबली मच गई है। किसी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्था के आगे सोनभद्र के पन्नूगंज/शाहगंज पीएचसी का उल्लेख है। मामला सामने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।

विज्ञापन


गौर फरमाने वाली बात है कि सोनभद्र जिले में न पन्नूगंज में कोई पीएचसी है और न शाहगंज में। शाहगंज में सीएचसी जरूर है, लेकिन वहां से लंबे समय से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। अब प्रशासन शरारत करने वाले की तलाश में जुट गया है। 
विज्ञापन


वेबसाइट पर अपलोड प्रमाण पत्र मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से दो फरवरी 2023 को जारी है। इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 को अंकित किया गया है। पता भी वही है, जो हरियाणा के मुख्यमंत्री का है। मामले की जानकारी होने के बाद डीएम चन्द्र विजय सिंह ने हुई संबंधित अफसरों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। चतरा पीएचसी के अधीक्षक डॉ कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि उनके यहां से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। यह किसने किया है, जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed