फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deadly attack of sleeping youth,

सो रहे युवक का जानलेवा हमला, पांच के खिलाफ केस

Sat, 04 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack of sleeping youth,
चोपन। थाना क्षेत्र कोटा खास में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की राड से सो रहे गोविंद शर्मा को पीट कर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन से डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मारपीट के मामले में चोपन पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

घायल युवक का भाई वीरेंद्र ने चोपन थाने में तहरीर देकर अवगत बताया की शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोगों ने मेरे घर में घुसकर लोहे के राड से भाई गोविंद की पिटाई कर अधमरा कर दिया। इसके बाद हमलावर मेरे भाई पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की धमकी देने लगे। आग लगाने की बात सुनकर मेरे घर के सभी लोग भाग गए। मारपीट की सूचना पाकर रात में ही पुलिस पहुंची, पुलिस के आने की भनक लगते ही हमलावर फरार हो गए। चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया घायल युवक का भाई वीरेंद्र शर्मा की तहरीर पर दूधनाथ पुत्र विग्गन, रविंद्र पुत्र दूधनाथ, दिलीप पुत्र रामअवध, वरुण कुमार पुत्र रामप्यारे, अनुप पुत्र दिनानाथ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed