{"_id":"66431b5e2a9f6418460c395f","slug":"dead-body-teenage-girl-found-hanging-room-in-sonbhadra-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, घर पहुंचे बेटे ने की खोजबीन; कमरे में झांका तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, घर पहुंचे बेटे ने की खोजबीन; कमरे में झांका तो उड़ गए होश
Tue, 14 May 2024 01:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 01:36 PM IST
सार
Sonbhadra News: किशोरी के पिता बूढ़े हो चुके हैं। अस्वस्थ होने के कारण पिता घर पर ही रहते हैं। दोनों भाई घर पर का पूरा खर्च चलाते हैं। अनीशा ने पिछले वर्ष ही नौवीं की परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा में फेल होने के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में मंगलवार की सुबह किशोरी ने घर में छत की पाइप में डुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में केवल पिता ही मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
शाहजहां खान की पुत्री अनीशा (13) घर में अपने पिता के साथ अकेली थी। भाई ड्यूटी गया हुआ था। अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। सुबह घर और बाहर झाड़ू लगाने के बाद अपने कमरे में चली गई। सुबह भाई ड्यूटी से घर लौटा तो पिता से अनीशा के बारे में पूछा तो बताया कि वो अपने कमरे में है। कमरे में झांककर देखा तो अंदर छत से लगे पाइप के सहारे फंदे पर अनीशा का शव लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर अनपरा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। शाहजहां खान के दो लड़के और चार लड़कियां हैं। अनीशा सबसे छोटी लड़की है। अनीशा को छोड़ सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन