फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth found in mine in Sonbhadra

Sonbhadra News: बंद पड़ी खदान में मिला युवक का शव, 15 दिनों में तीसरी घटना से मचा हड़कंप

Wed, 23 Apr 2025 11:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 23 Apr 2025 11:40 PM IST
सार

Sonbhadra News: ओबरा के बिल्ली खनन क्षेत्र में बंद पड़ी खदान में शव मिला। 15 दिनों में ये तीसरी घटना है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Dead body of youth found in mine in Sonbhadra
घटना की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में बिल्ली खनन क्षेत्र के शारदा मंदिर के पीछे स्थित बंद पड़ी एक खदान में बुधवार को एक युवक का शव मिला। वह मंगलवार से लापता था। खदान में भरे पानी में नहाने गए कुछ बच्चों ने शव देखकर लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर छानबीन शुरू कर दी। पिछले 15 दिनों में बंद खदान में मौत की यह यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पानी से भरे खदान में नहाने उतरे बच्चों की नजर शव पर पड़ी तो भागकर आए और घर वालों को जानकारी दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ओबरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। छानबीन के दौरान शव पर मौजूद कपड़े से मिले मोबाइल का सिम निकाल पुलिस ने दूसरे मोबाइल में लगाया और उसमें मिले नंबर पर काल किया, तब जाकर मृतक की शिनाख्त हो पाई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित छह नामजद और 65 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, जानें- क्या है आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गजराज नगर स्थित कांशीराम आवास निवासी बिंदू सोनी के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक बिंदू मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे घर से कहीं जाने के लिए निकला था। वह किन कारणों से वहां पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। 

इसे भी पढ़ें; कार्रवाई: वाराणसी में अलग-अलग इलाकों में हटाया गया अतिक्रमण, पांच हजार का ठोका गया जुर्माना

बता दें कि बीते एक पखवारे में बंद पड़ी खदान में मौत का यह तीसरा मामला है। फिर भी संबंधित विभागों की ओर से इन असुरक्षित बंद खदानों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed