फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encroachment removed in different areas of Varanasi

कार्रवाई: वाराणसी में अलग-अलग इलाकों में हटाया गया अतिक्रमण, पांच हजार का ठोका गया जुर्माना

Wed, 23 Apr 2025 10:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 23 Apr 2025 10:37 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में अलग- अलग स्थानों पर बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर किया गया। 

विज्ञापन
Encroachment removed in different areas of Varanasi
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर बुधवार को टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया। शिवाला रत्नाकर पार्क के सामने बिल्डिंग मैटेरियल्स का सामान नाली के ऊपर रखकर अतिक्रमण किया गया था। उसे हटवाकर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन


गोदौलिया, बांस फाटक, चौक से लेकर मैदागिन तक सड़क किनारे कब्जे को हटाया गया। अवैध वेंडरों को भी हटवाया गया। मंडुवाडीह थाने के पास दुकान में छापा मारकर चार किलो प्लास्टिक को जब्त कर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: गंगा आरती के दौरान आतंकी हमले में मृत लोगों को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट मौन रखा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। चौकाघाट से अंधरापुल तक फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से रहने वालों को हटाया गया। लहरतारा में एक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटवाया गया। मच्छोदरी में सड़क पर गिट्टी बालू रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed