फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth and teenager found drowned in Rhind reservoir

रहिंद जलाशय में डूबे युवक और किशोर का शव मिला

Mon, 30 Aug 2021 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth and teenager found drowned in Rhind reservoir
अनपरा/म्योरपुर। रिहंद जलाशय में अलग-अलग स्थानों पर नहाते समय पैर फिसलने से डूबे किशोर और युवक का शव सोमवार को बरामद हो गया। परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोले के पास रिहंद जलाशय में रविवार को बिहार निवासी शशिकांत (27) पुत्र रमाशंकर डूब गया था। वह रेणुकूट स्थित औद्योगिक संस्थान में कार्यरत था। युवक अपने दोस्तों के साथ खंता में पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक के दौरान ही वह जलाशय में नहाते समय डूब गया। उसके दोस्तों ने काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हार कर उन्होंने रविवार की शाम उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी। सोमवार सुबह से ही परिजन रिहंद जलाशय के तट पर पहुंच गए और युवक की तलाश में जुट गए। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने युवक के शव को खोजने का प्रयास किया। दोपहर बाद युवक का शव पानी में उतराया मिला। उधर, अनपरा के रेहटा निवासी प्रेम (16) का शव भी सोमवार को बरामद हो गया। रिहंद जलाशय में नहाने के दौरान सेल्फी लेते समय वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया था। सोमवार की शाम चार बजे शव को बाहर निकाला जा सका। जन्माष्टमी के दिन पुत्र का शव देख परिजनों की चीत्कार से वातावरण गमगीन हो गया। इस दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed