फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging in room

Sonebhadra News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in room
अनपरा। थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में एक युवक का कमरे में पंखे से लटकता शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी राहुल गुप्ता (19) शनिवार की रात अपने परिजनों के साथ पास में ही शादी के कार्यक्रम में गया था। देर रात सभी वहां से लौटे और सोने चले गए। राहुल अपने दोस्तों संग था। खाना खाते समय उसने अपने दोस्तों से कहा कि उसे ठीक नहीं लग रहा है। अपना मोबाइल उसने अपने दोस्त को दे दिया और कमरा बंद कर सो गया। रविवार सुबह राहुल के पिता उसे जगाने के लिए गए। काफी आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। चिंतित परिजनों ने रोशनदान से झांककर देखा तो राहुल नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटका था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था राहुल
राहुल अपने भाईयों में तीसरे नंबर पर था। पढ़ाई छोड़ दिया है और आसपास की परियोजनाओं में मेहनत मजदूरी करता था। परिजनो ने बताया कि किसी भी प्रकार परेशानी नही थी। न किसी से मारपीट व दुश्मनी थी। शादी के कार्यक्रम से आने के बाद रात मे सोया तो सुबह कमरे में फंदे से झूलता मिला।
विज्ञापन


फंदा लगाकर व्यक्ति ने जान दी

बभनी। थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव में रविवार को भोर में लूंगी के सहारे पलाश के पेड़ पर फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। पुलिस ने शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजनम (50) निवासी जोबेदह रविवार को भोर में घर से दो सौ मीटर दूर पलाश के पेड़ में लुंगी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक भोर में वह बाहर निकले तो लोगों ने सोचा कि टहलने जा रहे हैं। जब घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद घटना का पता चला। सूचना बभनी पुलिस को दी गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए।

पारिवारिक विवाद में युवक ने जान दी



बभनी। थाना क्षेत्र के मचबंधवा गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक ने घर के अंदर बडेर में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।




अजय कुमार उर्फ झगडू (25) निवासी डिंडो छत्तीसगढ़ लंबे समय से अपने ननिहाल में मचबंधवा गांव में ही घर बनाकर रहता था। रविवार को परिवार से आपसी कहासुनी हो गई। अजय गुस्से में घर के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। उसने बडेर में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। उसके घंटों बाहर नहीं निकलने पर घर वालों ने आवाज लगाई। दरवाजा खोलने का प्रयास किया। फिर परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया। लोग छत पर चढ़कर नीचे कमरे में गए तो देखा कि अजय फंदे पर लटका है। उसके दो बच्चे हैं। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed