फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging in farm house at sonbhadra

Sonbhadra News: फार्म हाउस पर भोजन लेकर पहुंची बहू, अंदर ससुर का फंदे से लटकता शव देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 05 May 2024 04:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 05 May 2024 04:30 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति का शव उसके फार्म हाउस पर फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई जब उसकी बहू भोजन लेकर फार्म हाउस पर पहुंची। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in farm house at sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में शनिवार की रात में एक व्यक्ति ने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने फार्म हाउस में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी देर रात घरवालों को उस समय हुई, जब बहू भोजन लेकर फार्म हाउस पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, दुद्धी कोतवाली के डुमरडीहा गांव निवासी जीवनाथ गोंड (55) पुत्र हरिवंश शनिवार की रात में अपने घर से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित फॉर्म हाउस में गया था। फार्म हाउस में ही बडेर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर खुद को मौत के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीवनाथ का परिजनों से अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को शाम पांच बजे घर से निकलकर जीवनाथ अपने फार्म हाउस पर चला गया। रात में करीब साढ़े आठ बजे बहू खाना लेकर फार्म हाउस पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलने के लिए कई बार आवाज लगाई। मगर दरवाजा नहीं खुला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू ने घर के अंदर फंदे से लटका हुआ शव देखकर परिजनों को जानकारी दी। घरवाले यह दृश्य देखकर अवाक रह गए। घरवालों ने घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षण कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि रात में घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed