{"_id":"5ee8f92f8ebc3e42fb10a34f","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-neem-tree-sonbhadra-news-vns530540215","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड़ से फंदे पर झूलता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम के पेड़ से फंदे पर झूलता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोन। थाना क्षेत्र के बागेसोती ग्राम पंचायत के जउवाजोत टोला में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। युवक सोमवार की रात गांव में ही एक व्यक्ति के घर शादी में गया था और फिर घर नहीं लौटा। पुलिस ने मृतक के शव को मंगलवार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
जउवाजोत गांव का निवासी अर्जुन उरांव (22) पुत्र अशोक उरांव सोमवार की रात अपने ही गांव में एक व्यक्ति के घर शादी में गया था। उसके घर के लोग भी शादी में गए थे। थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि अर्जुन रात में शादी के बाद घर नहीं लौटा। मंगलवार की भोर में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर से करीब सौ मीटर दूर खेत में नीम के पेड़ से नायलान की रस्सी के सहारे लटका मिला। मंगलवार को सुबह उसके परिवार वाले खेत पर काम पर चले गए थे। पुलिस ने शव की पहचान होने पर गांव के ही लोगों को भेजकर उसके माता-पिता को बुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। निरीक्षक राजेश ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।