{"_id":"6553bf779ebbffa42a024884","slug":"dead-body-of-young-man-and-teenager-found-hanging-from-noose-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-5829-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला युवक और किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला युवक और किशोरी का शव
विज्ञापन
चोपन/मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र के तकिया गांव में रविवार की रात युवक ने घर में बड़ेर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले पत्नी से कहासुनी हुई थी। उधर, चोपन में किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला।
तकिया गांव निवासी कमलेश (28) पुत्र राजनरायन कोल का रविवार को दिन में पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों अपने-अपने काम में लग गए। देर शाम परिजनों की नजर घर के अंदर बड़ेर से लटकते कमलेश के शव पर पड़ी तो सन्न रह गए। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने रात में ही शव का दाह संस्कार कर दिया। सुकृत चौकी प्रभारी ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। उधर, चोपन थाना क्षेत्र के भवानी कटरिया गांव में सोमवार की सुबह एक बालिका का घर के पीछे आम के पेड़ पर फंदे के सहारे शव लटकता मिला। गांव निवासी राजाराम गोंड की पुत्री अंजू (14) कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। रविवार की रात अचानक घर से कहीं चली गई। सोमवार की सुबह जब खोजबीन करने लगे तो घर के पीछे मौजूद आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे उसका शव लटक रहा था। चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।