फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of missing child found hanging in suspicious hall

Sonebhadra News: लापता बालक का संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला शव

Sun, 04 Feb 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing child found hanging in suspicious hall
रामगढ़। मांची थाना क्षेत्र के धोबी गांव में 11 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दस दिन से लापता बालक का शव शनिवार को बगीचे में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मांची थाना क्षेत्र के धोबी गांव निवासी नंदलाल यादव का पुत्र विवेक यादव (11) गत 24 जनवरी को दिन में खेलने के लिए गांव में गया था। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। विवेक के बड़े पिता श्यामलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध 30 जनवरी को अपहरण का केस दर्ज किया था। विवेक का कहीं भी पता नहीं चला। बालक के नौ दिनों से लापता होने के बाद शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने जंगल की तरफ जाकर खोजने की रणनीति बनाई। शनिवार को करीब 30 से 35 की संख्या में ग्रामीणों ने बालक की खोजबीन शुरू की तो दोपहर में गांव से कुछ दूर स्थित महुए के बगीचे में पेड़ पर फंदे से लटकता शव देखा गया। उसकी शिनाख्त विवेक के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव काफी सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। बालक की ऊंचाई महज साढ़े तीन फीट की है। ऐसे में ऊंचे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने को लेकर लोग आशंकित हैं। थानाध्यक्ष रामदरस राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सभी बिंदुओं पर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed