{"_id":"64b0cf73d2fa13780c06db93","slug":"dead-body-of-former-head-s-nephew-found-in-the-field-blood-was-coming-out-of-the-nose-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra: पूर्व प्रधान के भतीजे का खेत में मिला शव, नाक से निकला था खून, लोगों ने सुनी थी चिल्लाने की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra: पूर्व प्रधान के भतीजे का खेत में मिला शव, नाक से निकला था खून, लोगों ने सुनी थी चिल्लाने की आवाज
Fri, 14 Jul 2023 10:02 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:02 AM IST
सार
सोनभद्र में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक आशीष गुरुवार की शाम को घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। देर रात तक परिजन तलाशते रहे, मगर कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
Sonebhadra: पूर्व प्रधान के भतीजे का खेत में मिला शव, नाक से निकला था खून
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र में सदर कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव खेत में पाया गया। उसके नाक से काफी खून निकला हुआ था। मृतक की पहचान रौंप गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार यादव के भतीजे आशीष के रूप में हुई। सीओ सिटी, कोतवाल और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mirzapur Crime: अदलहाट में वेल्डिंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक आशीष (37) गुरुवार की शाम को घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। देर रात तक परिजन तलाशते रहे, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह पास के ही सहिजन खुर्द गांव स्थित एक सब्जी के खेत में आशीष का शव पड़ा मिला। खेत स्वामी सब्जी तोड़ने गया तो शव देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर चुर्क चौकी इंचार्ज आशीष सिंह पहुंचे। कुछ देर बाद कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह और सीओ सिटी राहुल पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान के बाद सूचना परिवार वालों को दी गई। आशीष के नाक से काफी खून निकला हुआ था। उसने उल्टी भी की थी। ग्रामीणों के मुताबिक रात में खेत की ओर से किसी के चीखने की आवाज आ रही थी, लेकिन कोई दिखा नहीं। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी राहुल पाण्डेय ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम के माध्यम से भी मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही कारण स्पष्ट हो जाएगा।