फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of an old man found under a tree in the forest, fear of heat stroke

Sonebhadra News: जंगल में पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, लू लगने की आशंका

Mon, 17 Jun 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man found under a tree in the forest, fear of heat stroke
रेणुकापार क्षेत्र के बैरपुर ग्राम पंचायत में स्थित नदहरी के जंगल रास्ते में पेड़ के नीचे रविवार को एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रामधनी गुर्जर (60) पुत्र स्व मुंडे गुर्जर निवासी बेलगड़ी के रूप में हुई। वह अपने लड़के के ससुराल नदहरी किसी काम से जा रहा था। आशंका है कि तेज धूप एवं लू की वजह से रास्ते में एक पेड़ के नीचे लेट गया और संभवतः लू लगने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के दोनों पैर का निचला हिस्सा भी तेज धूप की वजह से झुलस कर काला पड़ गया था। ओबरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed