फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a youth missing from home for three days

घर से तीन दिन से लापता युवक का मिला शव

Fri, 19 Feb 2021 08:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth missing from home for three days
बभनी। पोखरा नवाटोला गांव में शुक्रवार को सुबह जामुन के पेड़ से एक युवक का शव गमछे से लटकता मिला। कुछ ग्रामीण झाड़ियों की सफाई करने पहुंचे तो शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। युवक पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शंभूनाथ गुप्ता ने मामले की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो मृतक की शिनाख्त पड़ोस के गांव खोतो महुआ के दयाशंकर (36) पुत्र हीराशाय यादव के रूप में हुई। मृतक के भाई उमाशंकर ने शव की शिनाख्त की। उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया शव की पहचान कर ली गई है। युवक घर से तीन दिन से लापता था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह से पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed