फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a youth found on railway track relatives allege murder police engaged in investigation

Sonebhadra News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच मे जुटी

Wed, 19 Feb 2025 12:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 12:58 PM IST
सार

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
Dead body of a youth found on railway track relatives allege murder police engaged in investigation
शव मिलने के बाद थाने के बाहर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के सीएचपी साइलो खड़िया के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पाया गया। मृतक की पहचान वीरेंद्र भारती (27) पुत्र नानक भारती, निवासी चिल्काडाँड़ बस्ती शक्तिनगर, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजीवनी चिकित्सालय एनटीपीसी मर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीरेंद्र भारती मंगलवार की रात अपने दोस्त राजन के साथ था। राजन के अनुसार दोनों बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर गए थे। वहीं पास की चिखना दुकान पर सिगरेट और गुटखा को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि चिखना दुकानदार ने वीरेंद्र की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन




परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शक्तिनगर एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के दोस्त और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed