Sonebhadra: पार्टी मनाने गए युवक की नदी किनारे मिली लाश, पिता ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 04 Jan 2024 03:42 PM IST
सार
मुढौली निवासी सूरज लाल खरवार (40) एक जनवरी की दोपहर में घर सिम खरीदने की बात कहते हुए धौरहवा टोला गया था। वहां से कुछ लोग उसे पार्टी के लिए लेकर मुरहार टोला ले गए। शाम तक वो घर वापस नहीं लौटा। दो दिसंबर की शाम को कुछ चरवाहों ने बिजुल नदी में शव देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो