फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man found in the field, injury marks on his head

खेत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान

Tue, 07 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the field, injury marks on his head
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में मंगलवार को सुबह तिल बोए हुए खेत में युवक का शव पाया गया। वह सोमवार की रात से लापता था। मृतक की पीठ और अंगुली में करंट लगने के निशान मिले हैं। सिर के पीछे भी खून का थक्का जमा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पतरिहा गांव निवासी मिथलेश कुमार मिश्रा उर्फ छोटू (24) पुत्र देवेंद्र नाथ मिश्रा सोमवार की शाम पांच बजे के आसपास घर से बाहर घूमने निकला था। रात में उसके घर नहीं लौटने पर परिजन मंगलवार की सुबह खोजबीन करने लगे। सुबह करीब नौ बजे उसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर तिल के खेत में पड़ा मिला। इसकी खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के पीठ एवं हाथ की अंगुलियों पर करंट से झुलसे होने के निशान दिख रहे हैं। वहीं सिर के पिछले हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे विंढ़मगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed