{"_id":"6696caf3b6af573f730b09a4","slug":"dead-body-of-a-teenage-girl-was-taken-out-from-the-grave-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-115585-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मजिस्ट्रेट की मौजूगी में कब्र से निकाला गया किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मजिस्ट्रेट की मौजूगी में कब्र से निकाला गया किशोरी का शव
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव में चार दिन पहले संदिग्ध हाल में हुई किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता के प्रार्थना पत्र के बाद मंगलवार को एसडीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकाला गया। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बर्दिया गांव निवासी राजेंद्र की पुत्री ज्योति (15) की संदिग्ध हाल में विषाक्त पदार्थ के सेवन से शनिवार को मौत हो गई थी। बाद में शव को दफना दिया गया था। सोमवार को पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटी की मौत के लिए पड़ोस के युवक को जिम्मेदार बताया था। तहरीर में कहा था कि घटना के अगले दिन कमरे की सफाई के दौरान मोबाइल फोन मिला था, जिसमें पड़ोस के युवक से बातचीत का विवरण है।
घटना से ठीक पहले भी बेटी की उससे बातचीत हुई है। आशंका है कि युवक के कारण ही बेटी ने जहर का सेवन किया है। प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने चोपन पुलिस को शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम का निर्देश दिया। मंगलवार को एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह की मौजूदगी में दफनाए शव को निकलवाया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया, लेखपाल चंदन शर्मा, लड़की के परिवारीजन मौजूद रहे।