{"_id":"5ece9c998ebc3e90aa5f7ab5","slug":"dead-body-found-of-teenager-missing-under-railway-culvert-sonbhadra-news-vns5270162170","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता किशोरी का रेलवे पुलिया के नीचे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता किशोरी का रेलवे पुलिया के नीचे मिला शव
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा ग्राम सभा स्थिति लालटावर निवासी एक किशोरी की औराडाड रेलवे पुलिया के नीचे बुधवार की अलसुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्घी भेज दिया।
लाल टावर निवासी रामरूप की पुत्री आशा (17) का अपने पड़ोस की कुछ लड़कियों व परिजनों से कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे आशा मंगलवार की शाम से ही घर से लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे तभी बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने औराडाड रेलवे पुलिया के नीचे शव देख हतप्रभ रह गए। लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो पता चला कि यह रामरूप की पुत्री आशा है।
अनपरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका की मां के अनुसार आशा की शादी की बात चल रही थी, जिससे वह नाराज थी। मंगलवार की शाम पड़ोस की लड़कियों से भी लड़ाई हुई थी। कहासुनी के उपरांत आशा घर से कही चली गई, तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि विवाद से तंग आकार आशा ने आत्महत्या की नियत से रेलवे पुलिया से छलांग लगाई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रिपोर्ट आने के बाद ही सही परिस्थितियों का पता लग पायेगा।