{"_id":"57d1ad6a4f1c1be90631964b","slug":"dead-body-found-of-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहंद डैम में कूदे सीनियर इंजीनियर का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहंद डैम में कूदे सीनियर इंजीनियर का मिला शव
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में रिहंद डैम में छलांग लगाने वाले हिण्डाल्को के सीनियर इंजीनियर शैलेश मिश्रा (52) का शव गुरुवार की सुबह बरामद हो गया। शव हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी गांव के बड़वान टोला में बांध के किनारे उतराया हुआ ग्रामीणों ने देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।
देवरिया जिले के मूल निवासी शैलेश मिश्रा हिण्डाल्को में कास्ट हाउस में सीनियर इंजीनियर पद पर तैनात थे। गुरुवार की करीब साढ़े 11 बजे हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत में बड़वान टोला के ग्रामीण डैम के किनारे मछली मारने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी में एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव को नाव के सहारे बाहर निकलवाया और उनकी शिनाख्त शैलेश के रूप में की।