{"_id":"60cacd9388484748af259b81","slug":"dead-body-found-in-well-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक का दूसरे गांव के कुएं में शव मिलने से सनसनी, पुलिस की पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: युवक का दूसरे गांव के कुएं में शव मिलने से सनसनी, पुलिस की पूछताछ जारी
Thu, 17 Jun 2021 10:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:02 AM IST
सार
मृतक सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव का निवासी था। उसका शव दूसरे गांव के किसान के खेत में मिला था।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक कुएं में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव को लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर मृतक के परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी राजेंद्र उर्फ रजल विश्वकर्मा(58) का शव बुधवार की रात 11 बजे वैनी गांव निवासी एक किसान के खेत के कुएं में मिल था। सूचना तत्काल ग्रामीणों द्वारा 112 नंबर पुलिस एवं मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा शव को बाहर निकाला गया। तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन