फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body found in the well of a young man who went to get medicine

दवा कराने गए युवक की कुएं में मिली लाश

Mon, 12 Jul 2021 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the well of a young man who went to get medicine
जुगैल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में सोमवार को एक युवक की लाश कुएं में मिली। चोपन थाना क्षेत्र के बहेराडांड निवासी 20 वर्षीय युवक दवा कराने के लिए पिपरा गांव गया था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जुगैल के टोला बहेराडाड़ निवासी गुलाब खरवार का पुत्र विजय कुमार अपने बड़े पिता के घर पिपरा इलाज कराने के लिए गया था। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विजय का घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद मिश्रा का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिवार वालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed