फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body found in the well of a young man missing for four days

चार दिनों से लापता युवक की कुएं में मिली लाश

Thu, 10 Feb 2022 05:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the well of a young man missing for four days
कोतवाली क्षेत्र के धनावल गांव में बृहस्पतिवार को ननिहाल में रह रहे युवक का कुएं में शव मिला। वह पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर घटना की सूचना परिजनों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के मेंडहा गांव निवासी किशन (25) की ननिहाल सोतिल में है। वह पिछले तीन माह से यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था। मामा लालता के मुताबिक किशन छह फरवरी से लापता था। आसपास काफी तलाश के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला तो यह मान लिया कि वह अपने घर चुनार गया होगा। बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोस के गांव धनावल के कुएं में किशन का शव देखा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकवाया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार में परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed