फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body found hanging on the noose of a woman who came out to go to her maternal home

मायके जाने के लिए निकली महिला की फंदे पर लटकती लाश मिली

Wed, 21 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging on the noose of a woman who came out to go to her maternal home
स्थानीय परियोजना के सेक्टर 10 से गांव जाने वाले रास्ते पर महिला ने टावर के निचले हिस्से के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। वह मायके जाने की बात कह कर घर से निकली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ओबरा बिजली परियोजना में कार्यरत बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला मगरहवा निवासी शिवबचन गोंड़ की पत्नी जमुनी देवी (55) मंगलवार को अपने मायके रेणुकापार स्थित फफराकुंड जाने की बात कह घर से निकली थी। कुछ दूरी पर जाने के बाद पहाड़ी पर स्थित टॉवर के निचले हिस्से से फांसी लगा ली। उस ओर गए चरवाहों ने नायलान की रस्सी के सहारे महिला का शव लटकता देख सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। शिनाख्त कर परिजनों को अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ओबरा चौकी इंचार्ज राकेश कुुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed