फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body found hanging from tree in suspect hall

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला शव

Wed, 27 Jan 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from tree in suspect hall
बभनी। थाना क्षेत्र के आसनडीह गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में पलास की पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से रामलाल (27) का शव उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई। जानकारी के अनुसार रामलाल निवासी करचाटोला आसनडीह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता रघुनाथ ने बताया कि रामलाल मंगलवार की रात घर से करीब आठ बजे निकला। काफी रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो पास पड़ोस में पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर 12 बजे घर से कुछ दूरी पर पलास के पेड़ से रामलाल का शव लटकता मिला। ग्राम प्रधान रामलखन सिंह गोंड ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर श्रीकांत यादव शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया। दारोगा श्रीकांत यादव ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed