{"_id":"6631259ec69f4645e20870c4","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-lungi-on-a-tree-in-the-forest-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112492-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जंगल में पेड़ पर लुंगी के सहारे लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जंगल में पेड़ पर लुंगी के सहारे लटकता मिला शव
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय सेक्टर दस ओबरा डैम पहाड़ी के जंगल में मंगलवार को क्षत विक्षत शव मिला। लुंगी के सहारे पेड़ से फंदे पर लटकते शव के कमर के नीचे का हिस्सा गायब था। शव सड़ गया था। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
ओबरा डैम में मछली पालन कर रहे मछुआरों ने मंगलवार को जंगल में शव देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर क्राइम माधव सिंह के मुताबिक शव पेड़ पर लुंगी के सहारे लटका था।
शरीर का निचला हिस्सा गायब होने के साथ ही शव पूरी तरह से सड़ चुका था। आशंका है कि शव का निचला हिस्सा जंगली जानवरों ने खा लिया है। पुलिस ने शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में काफी पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। बताया कि 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।