फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Daughter filed a case, murderer husband arrested

Sonebhadra News: बेटी ने दर्ज कराया केस, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Daughter filed a case, murderer husband arrested
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के लौबंद गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही हत्यारोपी पति का गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंद गांव में शनिवार की भोर में देवंती (37) को उसके पति ने कुल्हाड़ी से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव सोमवार को गांव लाया गया। उधर, मृतका की बड़ी पुत्री गीता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता राजेंद्र खरवार के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे म्योरपुर-लीलासी मार्ग के लौबंद मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। इसके बाद चालान कर उसे न्यायालय भेजा दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लीलासी कुंवर सिंह, एसआई साहिद यादव, रामइच्छा यादव, संदीप कुमार, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed