फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Darshan puja will start in 342 puja pandals from today

Sonebhadra News: 342 पूजा पंडालों में आज से शुरू होंगे दर्शन पूजन

Wed, 09 Oct 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Darshan puja will start in 342 puja pandals from today
शक्ति आराधना के लिए जिले में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजकर तैयार हो गए हैं। पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में मंगलवार को कारीगर जुटे रहे। बुधवार से पूजा पंडालों में मातारानी के दर्शन पूजन होंगें। जिले में कुल 342 दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। वहीं तिथि के घटते-बढ़ते क्रम में मंगलवार को देवी मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का भक्तों ने दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर में बढ़ौली चौराहा पर केदारनाथ धाम के आकार में पूजा पंडाल सजाया गया है। सिविल लाइंस रोड स्थित पूजा पंडाल, मेन मार्केट, साईं चौक, उत्तर मोहाल, गुरुद्वारा के सामने, रामसरोवर तालाब के पास समेत अन्य स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सज कर तैयार हो चुके हैं। मंगलवार की देर शाम तक सभी पंडालों में मां की मूर्ति पहुंच गई। बुधवार को विधि विधान से मूर्ति स्थापित करते हुए पूजन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए सुबह से भी भक्तों की भीड़ जुटी रहींं। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर आदि देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। इसी तरह से डाला बारी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। कतारबद्ध होकर भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शक्तिनगर, चोपन, रेणुकूट, ओबरा, अनपरा सहित अन्य इलाकों में देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रहीं। पूजा पंडालों में भी मूर्ति स्थापना को लेकर आयोजक जुटे रहे। जिले भर में सज रहे 342 पूजा पंडालों में बुधवार को दुर्गा मां की मूर्ति वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed