फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dania Firdaus and Anjali topper in Question Forum

प्रश्न मंच में दानिया फिरदौस और अंजली अव्वल

Thu, 21 Jan 2021 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Dania Firdaus and Anjali topper in Question Forum
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना अनपरा परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अनपरा में संकुल स्तरीय संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच और तात्कालिक भाषण की प्रतियोगिता हुई। प्रश्न मंच किशोर वर्ग में डॉक्टर अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अनपरा की छात्रा दानिया फिरदौस, अंजलि यादव और अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तरुण वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ककरी की छात्रा साक्षी त्रिपाठी, सरिता यादव और केसरी सिंह प्रथम रहीं। आशु भाषण तरुण वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर ओबरा के छात्र शिवम देव पांडेय और किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खड़िया के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। निर्णायक राजेश तिवारी, अशोक कुमार सिंह, ब्रह्म स्वरूप दूबे रहे। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ओबरा के प्रधानाचार्य वंशधारी यादव, नरेंद्र भूषण शुक्ल, हरिशंकर पांडेय गिरीश नारायण शुक्ल और शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed