फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dance had a glimpse of the tribal culture

नृत्य में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

Wed, 11 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 11 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dance had a glimpse of the tribal culture
 उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की ओर से छह दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा कार्यक्रम जनजातीय पर्व बुधवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन


सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी सभ्यता और संस्कृति से जुडे़ कई नृत्य आदिवासियों ने पेश किया। नृत्य के जरिए कर्मा देवी की पूजा की गई।

 कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण अधिकारी राजीवरत्न सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के जन जातीय लोकगीतों और लोक नृत्यों पर

 आधारित रंगारंग इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन से अधिक लुप्त हो रही सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित करने का है। कार्र्यक्रम की पहली प्रस्तुति दल नायक रामआधार के ग्रुप ने कर्मा लोक नृत्य के रूप में किया।
विज्ञापन


  इस नृत्य के जरिए कर्म देवता और कर्मा देवी की पूजा कुंवारे युवक युवतियां पौधरोपण कर करते हैं। दल नायक वीगन राम के ग्रुप ने झाल पेटी नृत्य से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जोरूखाड़ ब्लाक दुद्धी की दल नायिका इंद्रावती के ग्रुप ने नगपुरी और छत्तीसगढ़ी गायन प्रस्तुत किया। आशा के ग्रुप ने  झूमर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरूषार्थी ने किया।


 इस मौके पर कृष्ण मोहन द्विवेदी, पुन: प्रकाश श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह,  अवधेश अवस्थी, अमित, अंकित मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed