फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Damini app will give information about safety of goods

जान-माल की सुरक्षा की जानकारी देगा दामिनी एप

Fri, 31 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Damini app will give information about safety of goods
सोनभद्र। बारिश के दौरान बिजली गिरने और मौसम संबंधित जानकारी अब एप के माध्यम से ली जा सकती है। एप के जरिए न सिर्फ बिजली गिरने से होने वाले जान माल क्षति से बचा जा सकेगा बल्कि खेती बारी करने के संबंध में भी जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने दामिनी एप लांच किया है। जिसका कार्य आकाशीय बिजली गिरने की सूचना देना है। मेघदूत एप से मौसम संबंधित जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र तिसुही सोनभद्र के नोडल अधिकारी मौसम डॉ रत्नाकर पांडेय एवं कृषि मौसम विशेषज्ञ विनीत कुमार यादव ने बताया कि किसान दामिनी एप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर प्रयोग कर सकते हैं। इसके जरिए किसानों को वज्रपात की दिशा व चाल के साथ ही साथ 40 वर्ग किलोमीटर में वज्रपात की सटीक जानकारी और अलर्ट भी मिलेगा। इस एप से स्वयं का बचाव कैसे किया जाए या वज्रपात के दौरान बचाव के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही मौसम संबंधी जानकारी और मौसम के अनुसार खेती-बारी का कार्य समय-समय पर कैसे किया जाए। इस जानकारी के लिए मेघदूत एप मौसम विभाग ने लांच किया है। बताया कि मौसम संबंधी सारे पैरामीटर्स बारिश, तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, हवा की दिशा, गरज-चमक, आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान साथ ही बीते दिनों का मौसम का हाल संबंधी पूरी जानकारी और अलर्ट देता है। इस एप के से किसानों को खेतीबारी के लिए मौसम संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी और होने वाले जान-माल के नुकसान से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed