फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dalit kaangres ke adhyaksh kee rihaee ke lie saumpa gyaapan

दलित कांग्रेस के अध्यक्ष की रिहाई के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Oct 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
dalit kaangres ke adhyaksh kee rihaee ke lie saumpa gyaapan
सोनभद्र। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीम सुशील यादव को सौंप कर उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक प्रसाद को रिहा करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनैतिक षड़यंत्र के तहत आलोक प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार की शिकायतें बढ़ रही हैं। उन पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। शोषितों की आवाज उठाने वालों की आवाज दबाई जा रही है। कहा कि आलोक प्रसाद एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। सदैव समाज के बीच मदद करते हुए हक अधिकार के लिए संघर्ष करते रहते हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि चाहे युवाओं के हक की बात हो या आम जनमानस की बात तो सब की बात सुनने का प्रयास सरकार को करना चाहिए। इस दौरान पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नामवर कुशवाहा, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत रवि, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, बृहस्पति भारती, राजपति साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed